श्री शांतिनाथ बड़ा जैन मंदिर तख्ता में वेदीप्रतिष्ठा महोत्सव आज से शुरू

 टोंक-श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बड़ा तख्ता टोंक में दो दिवसीय 10 दिसंबर से 11 दिसंबर भव्य वेदी प्रतिष्ठा एवम विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित होंगे
समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं सुरेश जैन मलारना वालों ने बताया कि आचार्य श्री 108 इंद्रनंद जी महाराज एवं गणिनी आर्यिका  विशुद्ध मति माताजी के ससंघ सानिध्य में श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर तख्ता टोंक में भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित होंगे।समाज के धर्मेंद्र जैन पासरोटीया ने बताया कि आज कार्यक्रम में 10 दिसंबर गुरुवार को प्रातःकाल बेला में अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन के पश्चात ,7.30 बजे जैन नसिया से घटयात्रा बड़ा तख्ता जैन मंदिर तक निकाली गयी तत्पश्चात झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित हुआ यह सभी कार्यक्रम विधान आचार्य पंडित प्रमोद कुमार जी शास्त्री एवं मनोज जी शास्त्री के सानिध्य में हों रहा है।
इससे पूर्व बुधवार को जैन मंदिर में प्रातःकालीन बेला में काल वास्तु विधि एवं चतुर्दिक शांतिहवन हवन की विधि  पंडित मनोज कुमार जी शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुई। सायकल को बीनतिया एवं मंगलागीत प्रतिदिन हो रहे हैं
  संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.