सोशल मीडिया : कांग्रेस से कम तो भाजपा से भरमार दावेदार


राजनीतिक हलचल: 9 दिसंबर को मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम, नगर पंचायत ,नगर परिषद और नगर पालिका के लिए महापौर और अध्यक्ष के पद के लिए सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात सोशल मीडिया पर अलग-अलग नगरीय निकाय क्षेत्रों में दावेदारों की भरमार देखी जा सकती है ।   सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहे दावेदारों में भारतीय जनता पार्टी  की ओर से दावेदारों की संख्या कुछ अधिक ही दिखाई दे रही है , वहीं यदि गौर किया जाए तो कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की दावेदारी कुछ कम ही दिखाई दे रही है ।। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के पास न केवल दावेदार कम है बल्कि कार्यकर्ताओं की कमी से जूझ रही कांग्रेस के लिए नगरी निकाय चुनावों की राह आसान नहीं है,  वहीं भारतीय जनता पार्टी को अधिक दावेदारों की संख्या नुकसान पहुंचा सकती है ।  टिकट किसी एक को मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई नेता ऐसे भी होंगे जो पाला बदलकर या तो हाथ थाम लेंगे या फिर हाथी की सवारी करने से भी नहीं चुकेंगे ।  इतना ही नहीं जो कार्यकर्ता अपने आप को निष्ठावान दिखाने की कोशिश करेगा उससे भी भारतीय जनता पार्टी को भितरघात की आशंका रहेगी ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.