राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डेवलपमेंट ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल



शिवपुरी -राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डेवलपमेंट ने नव वर्ष कंबल वितरण के अभियान अनबरत रूप से जारी हैं। क्योंकि ठंड के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। सबसे अधिक परेशानी मजदूरों के समक्ष उत्पन्न हो गई है। हर दिन काम कर अपने परिवार का पेट पालने वाले मजदूर ठंड में ठिठुरते हुए काम करने को विवश हैं। छोटे बच्चों, बीमार लोगों और सांस संबंधी रोग से परेशान लोगों के लिए भी यह ठंड काफी कष्टकारी साबित हो होती हैं इस बात को ध्यान रखते हुए ट्रस्ट द्वारा यह सेवा कार्र्य करने का संकल्प लिया हैं। महल सरायें और गौशाल बस्तियों में जाकर निर्धन परिवारों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए जो लगभग पांच दिन में ट्रस्ट के माध्यम से 1500 कंबलों का वितरण कर चुका हैं। जबकि पूर्र्व में भी यह कंबल वितरण का कार्यक्रम नव वर्ष के दिन से प्रारंभ हैं आगे भी जारी रहेगा। 
ट्रस्ट की अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी शहर में इस कड़कड़ाती सर्दी के मौसम में कोई भी व्यक्ति से ठिठुरे न ठंड के कारण बीमार न हो इसी संकल्प को लेकर मेरे द्वारा यह सेवा कार्य किया जा रहा हैं। अम्मा महाराज राजमाता विजयाराजे सिंधिया का शिवपुरी से गहरा नाता रहा है। उनके नाम पर स्थापित यह ट्रस्ट समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा करता आया हैं। इस क्रम में शनिवार को भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, अजीत ठाकुर, सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी राजेंद्र शिवहरे और कप्तान यादव ने कटमई बस्ती, ठकुरपुरा, गोशाला, बड़ौदी आदिवासी बस्ती में पहुंचकर 800 से ज्यादा कंबल वितरित इसके बाद आज सोमवार को पुरानी शिवपुरी,महल सराय, लुधावली आदिवासी बस्ती लगभग 400 के करीब कंबलों का वितरण किया गया। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.