11 साल के मासूम के सिर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती


भोपाल। एक 11 वर्षीय मासूम बच्चे के सिर में गोली लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल बच्चे को परिजन तत्काल इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

फिलहाल गोली लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.