सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप 2 फरवरी को नरवर में


शिवपुरी। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन तथा जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड, नीमच द्वारा सुरक्षा सैनिक पदों पर भर्ती के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना ने बताया कि भर्ती कैंप का आयोजन 2 फरवरी को जनपद पंचायत नरवर, 3 फरवरी को पिछोर, 4 फरवरी को करैरा, 5 फरवरी को खनियाधाना तथा 6 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में किया जाएगा। सभी शिविर सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होंगे।

चयनित अभ्यर्थियों को नीमच में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें औद्योगिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों—दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर किला, इंदौर पीथमपुर, भोपाल मंडीदीप, रतलाम दैनिक भास्कर कार्यालय, उज्जैन-धार की गुफाएं, महाकाल मंदिर, खजुराहो, अयोध्या राम मंदिर, सांची स्तूप, आगरा ताजमहल, एसबीआई व आईडीबीआई बैंक सहित—गुजरात एवं मध्यप्रदेश में 14,000 से 22,000 रुपये प्रतिमाह वेतन पर नियुक्ति दी जाएगी। सेवा अवधि 65 वर्ष तक रहेगी।

सुविधाओं में पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन एवं इंश्योरेंस शामिल हैं। साथ ही दो बच्चों की पढ़ाई आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून में कराने की सुविधा भी उपलब्ध है।

पात्रता—10वीं उत्तीर्ण, आयु 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी। अभ्यर्थी 10वीं की अंकसूची की फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं। चयनित अभ्यर्थियों से 350 रुपये पंजीयन शुल्क (प्रॉस्पेक्टस फॉर्म) लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए www.ssciindia.com पर जाएं या 7089869892 पर संपर्क करें।

समाचार क्रमांक: 146/2026

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.