शहीद दिवस पर जिले भर में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर किया बलिदान को नमन


शिवपुरी। शहीद दिवस के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 30 जनवरी 2026 को स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में कलेक्टोरेट सहित जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला की उपस्थिति में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मोहम्मद यूनुस कुर्रेशी, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए नमन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.