पोहरी। शिवपुरी–श्योपुर रोड पर चल रहे नवीन सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पोहरी में एक दर्जन से अधिक अतिक्रमकारियों के आगे से अवैध कब्जा हटाया गया।
यह कार्रवाई एसडीएम अनुपम शर्मा के नेतृत्व में की गई। मौके पर नायब तहसीलदार निशा भारद्वाज, नायब तहसीलदार लज्जाराम राजोरिया, नायब तहसीलदार सुनील यादव, आरआई, पटवारी, थाना प्रभारी नरेंद्र कुशवाह, एसडीओपी आनंद राय सहित नगर परिषद के आरआई वीरू वर्मा एवं नगर परिषद का अमला मौजूद रहा।
प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने बताया कि आज सुबह से शेष बचे अतिक्रमकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी, और अवैध कब्जों को पूरी तरह हटाकर निर्माण कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।