ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी के निर्देशन में विभागीय अमले ने विभिन्न स्थानों पर प्वाइंट लगाकर वाहनों की सघन जांच की।
जांच के दौरान महाराजपुरा थाना क्षेत्र में खनिज मुरम का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर संबंधित थाना की अभिरक्षा में रखा गया। वहीं, बिजौली के पास गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे एक डंपर को भी जब्त कर संबंधित थाना में सुपुर्द किया गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।