देहात थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

श्योपुर। देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने आधी रात को देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर चौकी पर नाकाबंदी कर एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी।

पुलिस कार्रवाई में कुल 635 पेटी अंग्रेजी शराब जिसकी मात्रा लगभग 4862 लीटर बताई जा रही है, जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 33 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रक को भी जब्त किया गया है।

मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शराब को अवैध रूप से परिवहन किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

देहात थाना पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.