मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हॉर्टिकल्चर विभाग नवाचार की राह पर अग्रसर


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का हॉर्टिकल्चर (उद्यानिकी) विभाग नवाचार, तकनीकी उन्नति और किसानों की आय वृद्धि को केंद्र में रखकर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। यह बात उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कही।

मंत्री कुशवाह ने बताया कि राज्य में उद्यानिकी फसलों के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन को सशक्त बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाया जा रहा है। ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई, हाईटेक नर्सरी, पॉलीहाउस, कोल्ड स्टोरेज तथा फूड प्रोसेसिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन और उचित मूल्य मिल सके।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पारंपरिक खेती के साथ-साथ फल, सब्जी, मसाला और फूलों की खेती को प्रोत्साहित कर किसानों की आय में स्थायी वृद्धि करना है। इसके लिए प्रशिक्षण, अनुदान और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

मंत्री कुशवाह ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में उद्यानिकी क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार राज्य को कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.