पोहरी चौराहे पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत


पोहरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का ग्वालियर से श्योपुर जाते समय पोहरी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन कर सम्मान प्रकट किया।

स्वागत अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पृथ्वीराज सिंह जादौन, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शुभम मुद्गल, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र धाकड़ सहित रसीद खान, हेमेन्द्र गौतम, भारत कर्ण, बल्लू गोस्वामी, दिनेश राठौर, अजय कर्ण, अभिषेक बंसल, दुर्गेश गोस्वामी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष तोमर के नेतृत्व की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया। तोमर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक एकता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.