करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो पक्षों में जमकर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल


शिवपुरी। जिले के करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के भीतर दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग आपस में झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी झगड़ रहे लोगों के बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में यह भी स्पष्ट देखा जा सकता है कि कुछ युवक अस्पताल में रखी कुर्सियों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रखी कुर्सियों व अन्य संरचनाओं में तोड़फोड़ भी की गई। घटना के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ही है, हालांकि विवाद किस कारण हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया और झगड़ा शांत कराया गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.