पोहरी। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोहरी में विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12वीं के सीनियर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह और अपनत्व से सराबोर रहा। जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों के साथ बिताए गए पलों को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता और निरंतर प्रगति की कामना की।
विदाई समारोह में उपस्थित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा और संस्कार विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।