पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने सपरिवार किए श्री सांवलिया सेठ जी के तीनों पावन प्राकट्य स्थलों के दर्शन



पोहरी। विधायक कैलाश कुशवाह ने आज सपरिवार श्री सांवलिया सेठ जी के तीनों पावन प्राकट्य स्थलों श्री सांवलिया प्राकट्य स्थल मंदिर, रोड वाला मंदिर एवं ग्राम वाला मंदिर—के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

दर्शन के दौरान विधायक कुशवाह ने प्रभु श्री सांवलिया सेठ जी से अपने परिवार, क्षेत्रवासियों एवं समस्त समाज के सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रार्थित किया। उन्होंने कहा कि श्री सांवलिया सेठ जी की कृपा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, विश्वास और जनसेवा की प्रेरणा प्राप्त होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.