छात्रों से साफ-सफाई कराने का वीडियो वायरल, छात्रावास अधीक्षक निलंबित


श्योपुर। अंग्रेजी बालक आश्रम कराहल में छात्रों से साफ-सफाई कराए जाने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौम्या आनंद ने सख्त कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्रम शाला के अधीक्षक राजू सेमरिया को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान सेमरिया का मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहेला निर्धारित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि छात्रों के अधिकारों एवं गरिमा से जुड़ी शिकायतों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.