संघ में नई जिम्मेदारी में हितानंद शर्मा, मध्य क्षेत्र के सह-बौद्धिक प्रमुख बनाए गए


भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण फेरबदल के तहत बीजेपी नेता हितानंद शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ ने उन्हें मध्य क्षेत्र का सह-बौद्धिक प्रमुख नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन में उनके वैचारिक योगदान और सक्रिय भूमिका के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हितानंद शर्मा मध्य क्षेत्र में संघ की बौद्धिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विस्तार तथा वैचारिक समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। संघ कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

वहीं, नए संगठन महामंत्री को लेकर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। संघ स्तर पर इस विषय पर विचार-विमर्श जारी है और उपयुक्त समय पर इस संबंध में घोषणा किए जाने की संभावना है।

हितानंद शर्मा की नियुक्ति से मध्य क्षेत्र में संघ की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.