शिवपुरी। शिवपुरी जिले के प्रसिद्ध कुनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी सकारात्मक खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका से लायी गई मादा चीता गामिनी ने आज सुबह तीन नए शावकों को जन्म दिया है। वहीं कुल चीतों की संख्या अब 38 तक पहुंच गई है, जो कि प्रोजेक्ट चीता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रहे सफल जन्म से कुनो का वातावरण चीतों के अनुकूल सिद्ध हो रहा है और इससे भारत में चीता पुनर्वास अभियान को मजबूती मिलेगी। पार्क प्रशासन द्वारा मादा चीता और शावकों की निगरानी बढ़ा दी गई है तथा उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।