FIR के बाद सियासी संग्राम तेज, जेल में डलवाकर मरवाने की साजिश, विधायक बाबू जंडेल का भाजपा पर सीधा हमला, सुनिए क्या कहा...


श्योपुर। श्योपुर में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब हर्ष फायरिंग मामले में बाबू जंडेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक ने गंभीर आरोप लगाए।

श्योपुर से मिली जानकारी के अनुसार, शिव बारात के दौरान कथित हर्ष फायरिंग प्रकरण में दर्ज प्रकरण को लेकर विधायक जंडेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहने से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को आपत्ति होती है।

विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें जेल भेजकर साजिश के तहत नुकसान पहुँचाने या किसी अन्य मामले में फँसाकर लंबे समय तक जमानत न मिलने की स्थिति बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विजयपुर विधानसभा चुनाव में हार के बाद राजनीतिक द्वेष की भावना से यह कार्रवाई कराई जा रही है।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप, प्रत्यारोप तेज होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले की जाँच जारी रहने की बात कही गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.