ग्वालियर के कुलैथ में किसान कल्याण वर्ष का पहला आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे निधि की पहली किस्त जारी


ग्वालियर। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मनाने की शुरुआत ग्वालियर जिले के कुलैथ गांव से की जा रही है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि के तहत किसानों को मिलने वाली राशि की पहली किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के किसानों के खातों में जारी करेंगे।

सरकार की इस पहल को किसानों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर कई विशेष गतिविधियों का आयोजन भी किया गया है। ग्रामीण अंचल की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए बैलगाड़ी दौड़ आयोजित की जाएगी, वहीं किसानों के लिए लगाए गए विशेष प्रदर्शन (एक्जीबिशन) का अवलोकन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। ग्वालियर पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। जानकारी के अनुसार, लगभग तीन से चार हजार पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.