खरगोन। थाना सनावद पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 4 किलो 190 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,05,000 है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। यह कार्रवाई सनावद थाना क्षेत्र के ग्राम ओंकारेश्वर बायपास में की गई।
पुलिस ने बताया कि तस्करी के मामलों में यह कदम इलाके में नशा मुक्त माहौल बनाने के लिए उठाया गया है और जांच जारी है।