करैरा हत्याकांड: सुपारी कांड का खुलासा, तीनों बदमाश शॉर्ट एनकाउंटर में धर दबोचे गए



शिवपुरी। करैरा के चर्चित अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सुपारी लेकर यह वारदात की थी।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन और आईपीएस आयुष जाखड़ के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चिरली तिराहा के पास धर दबोचा गया। मुठभेड़ में पतेंद्र पुत्र हरदास सिंह रावत को दो गोलियां लगीं।

गिरफ्तार आरोपियों में पतेंद्र (चाँदपुर), जहीर खान पुत्र रफीक (बड़ोनी) और गोलू उर्फ राजकुमार पुत्र अरविंद रावत शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार और अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि हत्या की साजिश सुपारी देकर रची गई थी। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में उनकी तत्परता की सराहना की जा रही है और जांच अभी जारी है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.