खनियाधाना में पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य समापन, गजरथ फेरी में उमड़ा जनसैलाब


खनियाधाना। मुनि श्री सुधासागर जी महाराज एवं मुनि श्री निरापद सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं त्रयगजरथ महोत्सव का ऐतिहासिक समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। ‘मोक्ष कल्याणक’ की मांगलिक क्रियाओं के उपरांत नगर में भव्य गजरथ फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। फेरी के समापन के बाद भगवान को भक्तिभाव के साथ श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विराजमान कराया गया।

महोत्सव का संचालन प्रतिष्ठाचार्य ब्र. प्रदीप भैया सुयश एवं अनुभव जैन शास्त्री के निर्देशन में हुआ। आयोजन के दौरान भोजनशाला की व्यवस्था विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसकी आगंतुकों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई।

मीडिया प्रभारी संजीव जैन चौधरी सहित महोत्सव समिति ने आयोजन की स्वर्णिम सफलता के लिए सभी नगरवासियों, सेवादारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह धार्मिक आयोजन नगर में आस्था, अनुशासन और सामूहिक सहयोग का प्रतीक बनकर यादगार रहा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.