तालाब में डूबे युवक का दो दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, एसडीईआरएफ ने फिर शुरू की सर्चिंग


शिवपुरी। पोहरी नगर परिषद क्षेत्र में शिवपुरी-श्योपुर हाईवे किनारे बने नव निर्मित तालाब में डूबे युवक का दो दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर एसडीईआरएफ की टीम डीप डाइविंग किट पहनकर तालाब में उतरी और युवक की तलाश शुरू की।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर रंजीत धानुक (29) पुत्र स्वर्गीय ब्रजमोहन धानुक, निवासी किला पोहरी, पड़ोस में रहने वाले बच्चे कान्हा के साथ तालाब पर गया था। बताया जा रहा है कि रंजीत नहाने के लिए तालाब में उतरा और आधा तालाब पार करने के बाद अचानक गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद बच्चे ने उसे डूबते देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एसडीईआरएफ की टीम को बुलाकर करीब तीन घंटे तक तालाब में सर्चिंग कराई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पिछले दो दिनों से प्रशासन द्वारा लगातार तलाश की जा रही है, 

आज सुबह फिर से पूरी तैयारी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है और एसडीईआरएफ के जवान तालाब में सघन सर्चिंग कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि युवक की तलाश जारी रहेगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.