पिछोर। रविवार को जनपद शिक्षा केंद्र पिछोर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा, स्वच्छता एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित पडेरिया, भाजपा नेता राजू बाथम, जनपद उपाध्यक्ष रामरतन लोधी, मंडल अध्यक्ष राहुल खटीक, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार, बीईओ विनोद गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माता होते हैं। जैसे कुम्हार मिट्टी को आकार देता है, वैसे ही शिक्षक बच्चों को सही दिशा देकर उनके भविष्य को संवारता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि शिक्षकों के योगदान से ही शिक्षा व्यवस्था मजबूत होती है। वहीं डीईओ विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन बीआरसी सुरेश गुप्ता ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
