कोलारस मे भक्ति भाव से निकाली गईं भगवान जिनेद्र देव की शोभायात्रा

कोलारस ! कोलारस नगर में जैन समाज द्वारा श्री आदिनाथ जिनालय का वार्षिकोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर समयसार कलश मंडल विधान का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें निर्देशन का दायित्व प्रतिष्ठाचार्य पंडित अभिनन्दन जी शास्त्री ने संभाला। आयोजन में सुनील जी धवल (भोपाल) का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन आयोजित आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ सभी साधर्मीजनों को प्राप्त हुआ। ये प्रवचन पंडित धनसिंह जी ज्ञायक (पिडावा) द्वारा दिए गए, जिन्होंने अपने सारगर्भित विचारों से श्रद्धालुओं को धर्म और आत्मचिंतन की दिशा में प्रेरित किया।
विधान के समापन उपरांत नगर में श्री जी का भव्य विहार निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक  महेन्द्र यादव , l सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर भगवान  की भक्ति भाव से आरती की 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.