पोहरी। अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन के तत्वावधान में पोहरी के समीप समसपुर स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर में भव्य और विशाल सामूहिक सुंदरकांड यात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन मंदिर परिसर में चल रहे 01 करोड़ हनुमान चालीसा एवं 01 लाख सुंदरकांड पाठ के महाअनुष्ठान के संकल्प के अंतर्गत किया गया, जिसमें यह विश्व शांति हेतु 670वां भव्य सामूहिक सुंदरकांड पाठ रहा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के संत-महात्मा, मंदिर महंत महंडलेश्वर नारायणदास महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरे क्षेत्र में राम नाम और हनुमान भक्ति की गूंज सुनाई दी। भक्तों ने देश-दुनिया में शांति, सुख-समृद्धि और सामाजिक सद्भाव की कामना की।
आयोजन को सफल बनाने में अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन की भव्यता, आध्यात्मिक वातावरण और व्यापक सहभागिता की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।