अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने चौपाटी की दुकानों को रौंदा, लाखों का नुकसान


मुरैना | मुरैना शहर में गणेशपुरा पुलिया के पास, कलेक्टर बंगले के समीप लगने वाली चौपाटी पर रविवार देर रात करीब 2 बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने जमकर तांडव मचा दिया। तेज रफ्तार वाहन चौपाटी पर लगी दुकानों में घुस गया, जिससे कई दुकानें पूरी तरह तहस-नहस हो गईं और व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को उठवाकर कोतवाली थाने में रखवाया।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी दुकानें बंद थीं, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.