भोपाल। प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू होने के बाद राजधानी की शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। पहले चरण में 29 शराब दुकानों के लिए ई-टेंडर जारी किए गए हैं। इन दुकानों की कुल रिजर्व प्राइस लगभग 520 करोड़ रुपये रखी गई है।
नई व्यवस्था के तहत सरकार ने प्रदेशभर के 87 शराब ठेकों की कुल रिजर्व प्राइस 1432 करोड़ रुपये निर्धारित की है। राजधानी भोपाल की 87 दुकानों को 20 समूहों में विभाजित किया गया है, ताकि आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक हो सके।
आबकारी विभाग के अनुसार, इस बार पूरी प्रक्रिया ई-टेंडर के माध्यम से की जा रही है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और राजस्व में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। पहले चरण में 29 दुकानों की नीलामी का प्रोसेस शुरू हो गया है, जबकि शेष दुकानों के लिए आगामी चरणों में टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सरकार को उम्मीद है कि नई आबकारी नीति से प्रदेश के राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। साथ ही समूह प्रणाली लागू होने से संचालन में भी सुगमता आएगी।