पोहरी में 5 मई को होगा किरार क्षत्रिय समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन


पोहरी। किरार क्षत्रिय समाज द्वारा सामाजिक एकता और सरल विवाह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 5 मई 2026 को बडापुल पोहरी में किया जाएगा। यह सम्मेलन मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पास स्थित खेल मैदान में आयोजित होगा, जहां एक साथ कई जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया जाएगा।

आयोजन समिति ने बताया कि सम्मेलन में टीका, सामूहिक प्रीतिभोज एवं पाणिग्रहण संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में शामिल होने वाले वर पक्ष को 20 हजार रुपये का सहयोग देना होगा, जबकि वधु पक्ष के लिए रसीद निःशुल्क रहेगी। सम्मेलन में शामिल होने के लिए जोड़ों का पंजीयन 30 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।

समिति के अनुसार सम्मेलन में वर की आयु 21 वर्ष और वधु की आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है तथा आयु संबंधी प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। सम्मेलन स्थल पर नशा करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और सभी प्रकार के विवादों में समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष हरपाल धाकड़ (पूर्व जनपद सदस्य) ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने की अपील की है। सम्मेलन में अधिकतम 111 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा, जिसके बाद अन्य जोड़ों की रसीद जारी नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.