कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच चीता शावकों का जन्म, मुख्यमंत्री ने बताया बड़ी उपलब्धि


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कुनो नेशनल पार्क में पांच चीता शावकों के जन्म को बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि चीता प्रोजेक्ट प्रदेश और देश के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे वन्यजीव संरक्षण को नई दिशा मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कूनो में चीता परिवार के बढ़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह वन विभाग और इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

डॉ. मोहन यादव ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में चीता प्रोजेक्ट और अधिक सफल होगा तथा कूनो राष्ट्रीय उद्यान वन्यजीव पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा। इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.