एसडीएम ने ली पटवारी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों की समीक्षा बैठक

सीएम हेल्पलाइन, राजस्व वसूली, पीएम किसान ई केवाईसी के कार्यों को समय सीमा में निराकरण करने के दिये निर्देश

शिवपुरी। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में पिछोर अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व ममता शाक्य द्वारा सोमवार को दो पालियों में पिछोर एसडीएम कार्यालय में पटवारी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों की एक समीक्षा बैठक ली। पिछोर तहसील की बैठक प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तथा खनियाधाना की दोपहर 2 बजे से अपराह्न 4 बजे तक ली गई। 

समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम शाक्य द्वारा भूमि स्वामियों की फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व वसूली, पीएम किसान ईकेवाईसी, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों सहित तथा मुख्यमंत्री सहित अन्य शासकीय पत्रों तथा टीएल एवं जनसुनवाई आदि के पत्रों के निराकरण हेतु सभी पटवारी तथा राजस्व के कर्मचारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि राजस्व की वसूली शत प्रतिशत जमा कराई जाए एवं जहां भी सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें हैं उन शिकायतों का शीघ्र ही निराकरण करायें, कोई भी शिकायत लंबित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों की फार्मर आईडी के कार्य को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण करने को कहा। इसके साथ-साथ उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, टीएल तथा जनसुनवाई में आए हुए पत्रों के निराकरण करने के संबंध में भी निर्देश दिए।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चेदानी में गर्भाशय में कैंसर ना हो जिसके लिए एसपीव्ही नाम की वैक्सीन लगाई जा रही है यह एक सिंगल डोज है जो सिर्फ एक बार ही लगाई जाती है, जिसमें छात्रा की उम्र 14 वर्ष की हो तथा 15 वर्ष में लगी ना हो ऐसी बच्चियों के लिए ये एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिसका डाटा तैयार कर डॉक्टर को लगाने के निर्देश दिए। 

इस मौके पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर संजीव वर्मा, तहसीलदार शिवशंकर सिंह गुर्जर, खनियाधाना प्रभारी तहसीलदार निशिकांत जैन, नायब तहसीलदार रामनरेश आर्य, मधुसूदन पाठक सहित पटवारी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.