पोहरी में 8 मार्च से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, वार्ड स्तरीय टीमें दिखाएंगी दमखम


पोहरी। नगर के खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। 8 मार्च से पोहरी कॉलेज ग्राउंड पर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में नगर परिषद क्षेत्र के वार्डों की टीमें ही हिस्सा लेंगी, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये नगद, शील्ड एवं ट्रॉफी रखा गया है। वहीं द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ को भी 11 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के सभी मैच 8-8 ओवर के खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में LBW नियम को छोड़कर क्रिकेट के सभी नियम लागू रहेंगे। मैच के दौरान एम्पायर का निर्णय ही अंतिम और मान्य होगा।

आयोजकों ने नगर परिषद क्षेत्र की सभी वार्ड टीमों से समय पर पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। टूर्नामेंट को लेकर नगर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.