शिवपुरी से विदिशा जा रही महिला लापता, परिजनों ने की मदद की अपील


शिवपुरी। शिवपुरी जिले के फतेहपुर क्षेत्र की निवासी रेखा धाकड़ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों के अनुसार रेखा धाकड़ शनिवार सुबह ग्वालियर–बीना पैसेंजर ट्रेन से अपने मायके विदिशा के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन रेखा धाकड़ न तो अपने मायके पहुंची हैं और न ही वापस ससुराल लौटी हैं।

रेखा धाकड़ के पति दीपक धाकड़ ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन रिश्तेदारों और परिचितों से लगातार संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को रेखा धाकड़ के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल संपर्क करें।

📞 संपर्क नंबर: 9340541908

परिजनों ने इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि जल्द से जल्द उनका पता लगाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.