पोहरी में प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर पर आज होली महोत्सव एवं भजन संध्या


पोहरी। नगर के प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में आज 5 मार्च को होली महोत्सव एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।

मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक फूलों की होली खेली जाएगी। वहीं दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक रंग-गुलाल एवं फूल होली का आयोजन होगा। इसके साथ ही भजन संध्या में श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में भजनों का आनंद लेंगे।

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री बुआ फूफा जी सरकार का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं होली महोत्सव में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.