प्रियंका चोपड़ा का आज जन्म दिन,

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ अभी से ही पार्टी के मूड में दिख रही हैं. प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ प्री बर्थडे सेलिब्रेशन शुरु कर दिया है. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग खत्म करते ही अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लंदन में अपने बर्थडे सेलिब्रेशन कर रही हैं.
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को लंदन में डिनर डेट पर देखा गया था. इस डिनर डेट पर निक के भाई केविन जोनास भी अपने गर्लफ्रेंड के साथ आएं हुए थे. इस डिनर डेट पर प्रियंका चोपड़ा ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आईं थी. खबरों की माने तो निक जोनास प्रियंका के बर्थडे पर खास सरप्राइस प्लान कर सकते हैं.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिलेशन को लेकर तो ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की सगाई हो चुकी है. खबर है कि निक जोनास से अफेयर को प्रियंका चोपड़ा का परिवार रिलेशन में बदलने के लिए तैयार हो गया है कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सगाई यानी अंगूठी पहनाकर इन्गेजमेंट की रस्म पूरी कर ली है. लेकिन यह खबरें महज अफवाह है और कुछ नहीं अभी तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई नहीं हुई है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.