सुल्तानपुर. भारतीय राजनीति में वरुण गांधी इकलौते ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने पिछले 9 सालों से वेतन के नाम पर एक भी पैसा नहीं लिया। उन्होंने सिर्फ खुद ही वेतन नहीं लिया, बल्कि उन्होंने पूरे देश के करोड़पति सांसदों से अपने अपने वेतन गरीबों के लिए छोड़ने की बात भी कही थी।
राजनीति सेवा करने का रास्ता-वरुण गांधी गरीबों के कल्याण के लिए पिछले 9 साल से वेतन के नाम पर एक भी पैसा नहीं ले रहे हैं, बल्कि वो इसे गरीबों के लिए डोनेट कर देते हैं। वरुण गांधी ने देश के करोड़पति सांसदों का आह्वान किया था कि वे सब भी देश हित तथा गरीबों के कल्याण के लिए अपने वेतन छोड़ दें। उनका मानना है कि राजनीति पैसा कमाने का जरिया नहीं है, बल्कि राजनीति सेवा करने का साधन और रास्ता है। उनका मानना है कि यहां से बड़ी सेवा की जा सकती है। जरुरतमंद लोगों को मदद की जा सकती है।