नासिर खान बैराड़-भाजपा संगठन के निर्दैशन में किसान मोर्चा ने आज जिले भर में अलग अलग जगहों में ग्रामों में जाकर ग्राम चौपाल लगाई गयी। ग्राम चौपाल कार्यक्रम के तारतम्य में बैराड मंडल के ग्राम केंन्द्र नदौरा में ग्राम पंचायत नदौरा तथा देवरी पंचायत के ग्राम ऐनपुरा में मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल ने ग्राम चौपाल लगाई तथा किसानों की समस्याऐं एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा की।
मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल ने किसान भाईयों के साथ बैठकर उनको सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं जैसे भावातंर,बीमा,समर्थन मूल्य व्रद्धि, किसानों के लिए उन्नत खाद बीज आदि पर विस्तार से बताया एवं लाभान्वित किसान भाईयों से अन्य किसानों की मदद करने की अपील भी की।
आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा पार्टी किसान भाईयों के लिए और क्या क्या कर सकती है,ऐसे सुझावों पर भी चर्चा की गयी। किसानों से उनके सुझाव भी लिए गये । जिन्हें वरिष्ठ नेत्रत्व के निर्देशन में प्रदेश घोषणा पत्र समिती तक पहुचाया जाऐगा।
बैराड मंडल के मंडल उपाध्यक्ष जगदीश धाकड़ और किसान मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी दीपेश मित्तल भी किसान चौपाल में मौजूद रहे