श्योपुर। मप्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विजयपुर विधायक रामनिवास रावत ने बुधवार को विजयपुर कस्बे में युवक कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर जमकर हमला बोला। रावत ने कहा कि सहरिया महिलाओं को मुख्यमंत्री ने प्रत्येक माह कुपोषण से जंग अभियान के तहत 1 हजार रूपये देने की बात कही थी, लेकिन महिलाओं को हर महीने यह राशि नहीं मिल रही है। रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आर्शीवाद यात्रा लेकर जल्द ही विजयपुर आने वाले हैं। इसलिए महिलाएं उनसे 1 हजार रूपये नहीं मिलने पर हिसाब मांगे और मुंह काला करके वापस लौटा दें।
युवक कांग्रस ने बुधवार को विजयपुर क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर जंगी प्रदर्शन किया था। कस्बे के डाबीपुरा से युवक कांग्रेस ने आक्रोश रैली निकाली। रैली का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक व मप्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने किया। करीब दो किलोमीटर लंबी यह रैली तहसील कार्यालय के सामने पहंुचकर धरना-प्रदर्शन और आमसभा में तब्दील हो गई। यहां क्षेत्रभर से जुटी जनता-जनार्दन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से बड़ा कोई झूठा नहीं है। मुख्यमंत्री की 95 फीसदी घोषणाएं अधूरी है। कराहल नगर पंचायत नहीं बन सकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सहरिया महिलाओं को कुपोषण से जंग अभियान से निपटने के लिए प्रत्येक माह 1 हजार रूपये देने की बात कही थी। रावत ने सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री बताएं कि घोषणा के सात महीने बाद भी सहरिया महिलाओं को यह राशि क्यों नहीं मिली है। रावत ने कहा कि सहरिया महिलाओं को मंूग दाल राशन में देने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही थी, लेकिन दाल मिलना तो दूर की बात है, राशन में मिलने वाली शक्कर भी बंद कर दी गई है।
विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा पर उनके क्षेत्र के विकास के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि टेंटरा-विजयपुर-धोवनी मेगा हाईवे को एक साल पहले अथक प्रयासों के बाद मंजूर करवाया गया है, लेकिन भाजपा के लेाग मुझे फायदा नहीं मिल जाए इस सोच को पालकर बैठे हैं और हाईवे का काम शुरू नहीं होने दे रहे हैं। आमसभा को विजयपुर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के प्रेक्षक कुंजबिहारी सर्राफ, जिला पंचायत सदस्य परीक्षित धाकड, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिरूद्व रावत, अंशुमन रावत, हरिकिशन कुशवाह, आदि ने संबोधित किया। धरना-प्रदर्शन के बाद युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के पुतले का दहन किया। बाद में रामनिवास रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भीड़ के साथ तहसील कार्यालय का घेराव किया और जन समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
विजयपुर में युवक कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया, तहसील कार्यालय का घेराव
0
Thursday, August 02, 2018
Tags