बुलबुल भैया बन गए मुनि निर्माण सागर महाराज आयोजन : ललितपुर में अाचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने दिगंबर जैनेश्वरी दीक्षाएं दीं

अभिषेक जैन ललितपुर-दिगंबर जैनेश्वरी दीक्षा महाेत्सव बुधवार काे अायाेजित हुअा। जिसमें अाचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज द्वारा 10 ब्रम्हचारी भैयाजी काे मुनिदीक्षा दी। 58 बहनाें ने ब्राम्ही सुंदरी बनकर बाल ब्रम्हचर्य व्रत लेकर प्रतिभा मंडल में प्रवेश लिया, जाे भविष्य में प्रतिभास्थली गुरूकुल में अध्यापिकाएं बनेंगी। सागर जिले से दाे भैयाजी की मुनिदीक्षा हुई। दीक्षा में खुरई के बाल ब्रम्हचारी सतीश गुरहा बुलबुल भैया का नामकरण मुनिश्री निर्माण सागर जी हाे गया।
क्रमश दीक्षार्थियो का विवरण
बाल ब्र. श्रेयांश भैया   मुनिश्री निर्ग्रन्थ सागर जी, निवासी  बुढ़ार शहडाेल-

  बा.ब्र. अभिषेक माेनू भैया पनागर जबलपुर-मुनिश्री निर्भ्रान्त सागर जी
, , बा.ब्र. माेनू दीपेन्द्र भैया पथरिया सागर- मुनिश्री निरालस सागरजी,
बा.ब्र. नितेन्द्र भैया नरसिंहपुर-मुनिश्री नराश्रव सागर जी
, बा.ब्र. पिंकेश भैया हाटपिपलिया, वर्तमान इंदाैर- मुनिश्री निराकार सागर जी
, बा.ब्र. अाकाश भैया सिहाेरा सागर- मुनिश्री निश्चिंत सागरजी, बा.ब्र.दीपक भैया संदलपुर, खांतेगांव, देवास-मुनिश्री निशंक सागर जी, बा.ब्र. अर्पित भैया राघाेगढ़ गुना, वर्तमान इंदाैर- मुनिश्री निर्लेप सागर जी
दीक्षा लेने वालाें में एमटेक, बीई-अाईटी, एमबीए, एमए, बीकाॅम कम्प्यूटर, एमकाॅम शिक्षा वाले हैं।
इसमे सबसे कम उम्र के ब्र. अर्पित भैया राघाेगढ़ हैं, जिनकी उम्र 28 वर्ष है।  व सबसे ज्यादा उम्र ब्र. सतीश बुलबुल भैया हैं, इनकी उम्र 47 वर्ष है। दीक्षा महाेत्सव में हिस्सा लेने बुंदेलखंड से श्रद्धालु पहुंचे। खुरई नगर के भैयाजी की दीक्षा हाेने के कारण सुबह मतदान करने के बाद श्रद्धालु बसाें से ललितपुर के लिए रवाना हाे गए। गाैरतलब है कि भैयाजी के भतीजे पहले ही मुनिदीक्षा ले चुके हैं। जाे मुनिश्री निराकुल सागरजी हैं। इस माेहल्ले से एक अार्यिका, तीन ब्रम्हचारिणी दीदी भी अाचार्य श्री के संघ में हैं।
      

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.