संयम कीर्ति स्तंभ का किया लोकार्पण समता सागर जी महाराज संघ का पिच्छी परिवर्तन

अभिषेक जैन बागीदोरा- आचार्य विद्यासागर संयम भवन में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन विश्व शांति महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ हुआ। ब्रह्मचारी नीतेश भैया के सान्निध्य में मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति की गई। इसके बाद हाथी, घोड़ा बग्घी, बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर में प्रमुख मार्गों से होते हुए शक्ति नगर तिराहे पर पहुंची। यहां पर मुनि सघ  के सानिध्य में 50वें संयम स्तंभ का लोकार्पण अशोक दोसी मुंबई द्वारा किया गया। दोपहर में सीनियर स्कूल मैदान में पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम हुआ। जिसमें लक्ष्मी भूषणमती माताजी ने भाग लिया। कार्यक्रम में बालिका मंडल एवं आदर्श महिला मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।  समय सागर जी , योग सागरजी के भाई महावीर भाई को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न गांवों से आए समाजजन का स्वागत किया गया।
पिच्छी परिवर्तन
मुनि श्री  समता सागर जी महाराज  व ऐलक श्री  निश्चय सागरजी महाराज  को नवीन पिच्छी प्रदान की गई। सरोज पत्नी अशोक दोसी व अनीता पत्नी अजीत मेहता को पुरानी पिच्छी मुनि दय द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम में एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बड़ोदिया, कलिंजरा सहित नौगामा के समाजजनों ने भाग लिया।

  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.