विश्रांत सागरजी महाराज के सान्निध्य में गौरवशाली पात्रों का चयन

अभिषेक जैन नगरफोर्ट -कस्बे में दिगंबर जैन पार्श्वनाथ मंदिर के नवनिर्माण के अवसर पर आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर पात्र चयन के लिए रविवार को समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण से किया। जैन समाज के लोगों ने गाजे-बाजे के साथ मुनि 108 विश्रांत सागर जी महाराज के सान्निध्य में भगवान को पालकी में विराजमान कर जुलूस निकाला। जुलूस धर्म सभा स्थल गढ़ स्थली पहुंचा। शांति धारा व अभिषेक किया गया। पंडित तरुण भैया (मध्य प्रदेश), पंडित प्रमोद शास्त्री, पंडित विमल कुमार (बनेठा) ने मंत्रोच्चारण कर धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराईं।
धर्म प्रेमियों ने महाराज विश्रांत सागरजी  का आशीर्वाद लिया। धर्मसभा में मुनिश्री  विश्रांत सागरजी महाराज  ने अपने प्रवचन में कहा कि प्राणी जो धन धर्म में न्यौछावर करता है समझो इस मनुष्य जीवन में उतने ही धन का मालिक है। प्राणी का शेष द्रव्य इस धरा पर पाप कार्यों में ही लगता है। बूंदी, बैराड़, नैनवां, उनियारा के समाज प्रतिनिधियों ने महाराज को श्रीफल भेंट कर आमंत्रण दिया। आगामी 10 फरवरी से 15 फरवरी 2019 तक आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर विभिन्न गौरवशाली पात्रों के चयन  हुये
  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.