सनावद-साधुओं से प्रभावित होना सरल है लेकिन जीवन में परिवर्तन होना चाहिए। संतों के माध्यम से हमें सद्बुद्धि और सद्प्रेरणा मिलती है। गुणात्मक परिवर्तन के लिए हमें अंतरंग की भाव भूमि को अच्छी रखना चाहिए। जो सच्चे देव, शास्त्र और गुरु के प्रति श्रद्धा रखता है वही संतों के निकट रहता है।
मुनि श्री प्रमाण सागरजी महाराज ने जैन ग्राउंड में प्रवचन सभा में यह बात कही। उन्होंने कहा हम सभी शरीर, संतति व संपत्ति पर जितना ध्यान देते हैं। उतना ध्यान यदि सद्कार्यों में लगाएं तो जीवन का विकास संभव है लेकिन आपकी स्थिति यह है कि संतों के मिलने पर आप उल्लासित तो होते हैं लेकिन भाव शुद्धि पर ध्यान नहीं देते। सनावद में संत आचार्य वर्धमान सागरजी महाराज के साथ आचार्य विद्यासागरजी द्वारा दीक्षित मुनि प्रशस्त सागर, मुनि प्रबोध सागर व मुनि प्रयोगसागरजी हैं। आप सभी रतलाम प्रवास के दौरान आग्रह अनुरोध व प्रयास कर रहे थे। जिसकी प्रशस्त भावना का फल है आज हमारा आना संभव हुआ है। दो सिक्कों को आपस में परिवर्तन कराकर उदाहरण देते हुए आपने बताया जीवन में गुणात्मक परिवर्तन आना चाहिए। प्रवचन से पूर्व संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागरजी महाराज के चित्र का अनावरण किया। मुनिद्वय के पादप्रच्छालन कर शास्त्र भेंट किया। सभा मंडप का शुभारंभ भी किया।

नगर में शोभायात्रा निकालकर संतों का कराया मंगल प्रवेश
डाॅ. नरेंद्र जैन भारती व पवन जैन ने बताया गुरुवार को सुबह 6.30 बजे ग्राम बडूद से पैदल विहार कर पूज्य मुनि प्रमाण सागरजी महाराज व मुनि विराट सागरजी महाराज 8 बजे सनावद पहुंचे। खरगोन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर जैैन समाज के साथ नंदकुमारसिंह चौहान, नरेंद्र पटेल सहित कई श्रद्धालुओं ने संघ की अगवानी की। यहां से संतों की शोभायात्रा कोनगर प्रवेश कराया गया। मुनिद्वय ने मंदिरों में देव दर्शन किए। श्रद्धालु घोडे पर सवार होकर जैन ध्वजा लिए चल रहे थे। बैंड धरमपुरी, आदर्श महिला मंडल इंदौर द्वारा सुमधुर जैन भजनों की प्रस्तुति के बीच जगह-जगह मुनिद्वय का पादप्रच्छालन किया गया। मुनि संघ स्कूल में विराजमान है। शुक्रवार को भी जैन ग्राउंड पर सुबह 8.20 से मुनि जी के प्रवचन होंगे।
13 से 17 अप्रैल तक यह होंगे आयोजन
मुख्य आयोजन 13 अप्रैल से शुरू होंगे। इस दिन सुबह 6 बजे से रोज अभिषेक शांतिधारा, ध्यान जाप के साथ देव आज्ञा, गुरु आज्ञा, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, घट यात्रा, मंडप शुद्धि व पांडाल का ध्वजारोहण, वेदी व कलश शुद्धि रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम। 14 को सुबह 9.20 बजे याेगमंडल विधान, दोपहर 2 बजे वेदी संस्कार, रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 15 को सुबह 9.20 बजे नवनिर्मित वेदियों पर भगवान विराजमान कलशारोहण, हवन, रात 8 बजे महाआरती व भक्तामर पाठ। 16 को प्रवचन, 17 को भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के दिन मंदिरों में भगवान महावीर स्वामी के अभिषेक शांतिधारा पूजन के बाद 7.30 बजे श्रीजी की शोभायात्रा व रथयात्रा निकालेंगे। दोपहर 2 बजे से मुनि प्रमाणसागर महाराज का 32वां मुनि दीक्षा समारोह मनाएंगे। देशभर से आए श्रद्धालु मुनि के प्रति अभिवंदना प्रस्तुत करेंगे। शाम 7 बजे बालक वर्धमान की शोभायात्रा, पालना झुलाने व भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी