संत सुधासागर शिक्षण संस्थान का लोकार्पण आज होगा



भीलवाड़ा-सुधासागर जी महाराज शुक्रवार को बापूनगर से विहार कर पुर रोड पर बने संत सुधासागर शिक्षण संस्थान भवन पहुंचे। यहां संस्थान के पदाधिकारियों के साथ भवन का अवलाेकन किया। अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि लोकार्पण शनिवार सुबह 9 बजे महाराज के सान्निध्य में होगा। मुख्य अतिथि किशनगढ़ के मार्बल व्यवसायी अशोक पाटनी होंगे। सांसद सुभाष बहेड़िया, विधायक विठ्ठलशंकर अवस्थी, रामलाल जाट, कलेक्टर राजेंद्र भट्ट, एसपी योगेश यादव विशिष्ठ अतिथि होंगे। समाज के 250 से अधिक श्रेष्ठी इसके सदस्य हैं। क्लास रूम सीबीएसई मापदंड के अनुसार 600-600 वर्ग फीट पर बने हैं जाे आधुनिक एलईडी बाेर्ड, प्रोजेक्टर एवं अन्य सुविधाओं युक्त हैं।
      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.