हर्षोल्लास के वातावरण में 28वां अन्दानुभूति भव्य वर्षायोग कलश स्थापना समारोह सानन्द सम्पन्न



अलवर (राजस्थान)-राजस्थान के सिंहद्वार धार्मिक नगरी अलवर में परम पूज्य राष्ट्र गणाचार्य 108 श्री विरागसागर जी महामुनिराज के परम शिष्य  उच्चारणाचार्य 108 श्री विनम्रसागर जी महामुनिराज ससंघ का भव्य कलश स्थापना समारोह आज बड़े ही उत्साह के साथ किया गया इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव ने बताया कि वर्षायोग अपने संस्कृति और संस्कार को बदलने का समय है धन्य हैं वे लोग जो अपने आप को बदल लेते हैं। विशाल समूह को संबोधित करते हुए कहा अच्छों की संगति अच्छा बनाती है नसीब जिनके ऊँचे और मस्त होते हैं उनके हौसले बुलंद व जबरदस्त होते हैं। असंख्यात जीवों की हिंसा से बचने का उपक्रम है वर्षायोग। वर्षायोग 2019के मुख्य कलश की स्थापना करने का पुण्य श्री महावीर प्रसाद आनंद कुमार जी गुड़गांव वालों को प्राप्त हुआ।सम्यग्दर्शन कलश अशोक जी पुनीत जी अपना घर अलवर,सम्यग्ज्ञान कलश बच्चु सिंह जी परिवार अलवर, सम्यक चरित्र कलश हुकुम चंद जैन विराटनगर, सम्यक तप कलश दुलीचंद अभिषेक कुमार साड़ौली वालों को प्राप्त करने का सौभग्य प्राप्त हुआ।*
चातुर्मास स्थान  स्किम 10 अलवर (राज))है ।*
संकलन :- राष्ट्रीय संवाद दाता पारस जैन पार्श्वमणि कोटा*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.