निवाई ( राज)-राणा प्रताप मीरा एवम पन्नाधाय के तप त्याग व साधना की पावन वधुन्धरा राजस्थान प्रान्त में टोक जिले में स्थित औद्योगिक प्राकृतिक सौन्दर्य से परीपूर्ण रक्तांचल पर्वत मालाओ के बीच बसी धर्मप्राण नगरी निवाई में आचार्य श्री विभव सागर महाराज ने कहा कि हाथी की पर्याय मे भी प्रवचन सुनने वाला भगवान पार्श्वनाथ तीर्थंकर बना , तन से ज्यादा वचन एवं वचन से ज्यादा मन से कर्मो का बंधन होता है । जिसमें मोक्ष पाने की योग्यता एवं कर्मो को काटने की योग्यता हो वह भव्य जीव होता है। आचार्य श्री विभव सागर महाराज श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सोमवार को ग्रीष्मकालीन के दौरान धर्म सभा को सम्बोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि निर्गन्थ मुनि के मुख से प्रवचन सुनने के लिए देवता भी तरसते हैं।आचार्य श्री ने कहा कि संसार में विधमान प्रत्येक वस्तु परिवर्तनशील हैं हर पदार्थ क्षण भंगुर अशास्वत उत्पाद व्यय से युक्त है।जन्म से लेकर मृत्यु तक प्रत्येक जीव की कहानी परिवर्तन से जुड़ी हुई है। वस्तु स्वरूप परिवर्तन शील हैं तो आदमी भी परिवर्तन शील हैं। उन्होंने कहा कि मिथ्या दृष्टि से सम्यक दृष्टि बन सकता है पापात्मा से धर्मात्मा बन सकता है श्रावक से मुनि बन सकता है। चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि धर्म सभा से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर एवं सिद्धांत सागर जी के गुणों का मंगलगान किया तथा दीप प्रज्वलन मोहन लाल जैन एवं सुनील भाणजा ने किया।
इस अवसर पर महावीर बडा़गाँव संजय सोगानी विनोद कुमार नरेश कुमार बडा़गाँव हुकम चंद पारस मल जैन विमल पाटनी धर्म चन्द बडा़गाँव शशि सोगानी सुनिता बडा़गाँव हेमा जैन पिंकी कठमाणा एवं प्रकाश चन्द जैन मौजूद थे।
बिमल जोला निवाई ने बताया कि 16 जुलाई को अग्रवाल मंदिर में-आचार्य श्री विभव सागर महाराज के सानिध्य मे गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन माधोराजपुरा मंत्री अशोक जैन सिरस अग्रवाल महासंघ के जिलाध्यक्ष विष्णु बोहरा*
सुशील जैन आरामशीन वाले धर्म चन्द नेहरू तारा चन्द बोहरा सुनील भाणजा सुरजमल पाटनी जौंला महेन्द्र चंवरिया दिनेश चंवरिया सोभागमल सोगानी त्रिलोक सिरस पुनीत संधी बंटी कठमाणा भी मौजूद थे।उक्त समस्त जानकारी बिमल जोला निवाई ने दी।
*संकलन :-राष्ट्रीय संवाद दाता*
*पारस जैन पार्श्वमणि पत्रकार कोटा*