बारिश का पानी अमृत के समान है : मुनि श्री सुधासागर महाराज



काछोला -मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज ने शनिवार सुबह मानपुरा गांव में मंगल  प्रवेश किया। श्रावकों ने मुनि संघ  की अगवानी की एवं बैंडबाजे के साथ मुनि  संघ जैन मंदिर में लाया गया जहां मंदिर में दर्शन कर शांति धारा-अभिषेक  एवं ध्वजारोहण किया गया। मुनि श्री  ने शांति धारा के महत्व के बारे में  साधकों को बताया।  एक प्रश्न का जवाब देते हुए मुनि श्री सूधासागर जी   महाराज  ने बताया कि बारिश का पानी अमृत के समान है, इसको व्यर्थ नहीं गंवाना है। अगर मंदिर का अभिषेक बरसात के पानी से किया जाए तो बड़ी सौभाग्य की बात होती है।
सुधासागर जी  महाराज का महुआ  में मंगल प्रवेश आज
मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज आज मानपुरा से विहार करते हुए सुबह 7 बजे  महुआ पहुंचेंगे। जहां आचार्य श्री  विद्यासागर जी महाराज  की दीक्षा जयंती  मनाई जाएगी। जिसमें सुबह 8 बजे शांति धारा व 9 बजे अभिषेक प्रवचन हाेंगे।  दाेपहर 1 बजे आचार्य विद्यासागर की 52वीं दीक्षा जयंती का कार्यक्रम रखा  गया। इस अवसर पर 52 पौधे मुनि संघ के सान्निध्य में लगाए जाएंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.