गंजबासौदा-इन दिनों मीडिया टीवी से लेकर अखबारों में निगेटिव खबरों को अधिक स्थान दे रही है। इससे लोगों के विचार बदल रहे हैं। भावनाएं प्रभावित हो रही हैं। मीडिया को सकारात्मक खबरों को ज्यादा महत्व देना चाहिए। इससे लोगों में सकारात्मकता बढ़े। इससे देश और समाज की दशा दिशा बदले।
यह बात मंगलवार को महावीर विहार में मुनि श्री निर्णय सागर जी महाराज और पदम सागर जी महाराज ने पत्रकारों के बीच कहीं। उन्होंने कहा कि अग्रेजों ने जब देश पर कब्जा किया था सबसे पहले हमारी शिक्षा और संस्कृति को आहत किया था। इसका असर यह हुआ कि हम अपनी संस्कृति और सभ्यता को छोड़कर पश्चात संस्कृति के पीछे भागते जा रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अंग्रेजी पढ़ाने वाली संस्थाएं अपने त्योहारों पर 15 दिन तक अवकाश रखती हैं। जब हमारे त्योहारों की बारी आती है तो परीक्षाओं की तारीख रख देते हैं। हमें अपनी सोच और मानसिक विकृति को दूर करना होगा। सरकार हमारे हितार्थ स्वच्छता अभियान चला रही है। घर घर शौचालय बना रही है लेकिन हमारी सोच पीछे ही अटकी हुई है। बाहर कचरा डाल रहे हैं। घर में शौचालय बनने के बाद भी बाहर जा रहे हैं। मुनिद्वय ने बताया कि चातुर्मास के दौरान वह भारतीय शिक्षा ,संस्कृति और संस्कारों पर जन चेताना जागृति को केंद्रित करेंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी