बिजौलिया-पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र में शुक्रवार को धर्मसभा में संत श्री सुधासागर जी महाराज ने कहा कि दान देते समय मन में आनंद आना चाहिए। तभी वह दान फलदायक होता है। मजबूरी में दिया गया दान कभी फलीभूत नहीं हाेता। खोटे बीज बोने से कभी अच्छे फल नहीं मिल सकते। तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष लाभचंद जैन ने के अनुसार 15 जुलाई को दोपहर 1 बजे वर्षायोग कलश स्थापना समारोह व 16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी