सिद्धों की आराधना सिद्धचक्र विधान अभूतपूर्व प्रभावना के साथ,5100 दीपकों की आरती में उमड़े भक्त



झालावाड़-शहर के चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र मंडल विधान में शनिवार को 5100 दीपकों से महाआरती का आयोजन किया गया। दीपक की ज्योति का प्रकाश एक आलोकिक आभा को परीलक्षित कर रहा था महाआरती की पुण्यार्जक भारती जैन परिवार रहा।
आरती लाने के लिए बड़ी संख्या में समाज के लोग पुण्यार्जक के घर पहुंचे। यहां गाजे बाजे के साथ सामूहिक रूप से आरती रवाना हुई। आरती शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। यहां भगवान व सिद्धचक्र की संगीतमय आरती हुई। आरती में अंश जैन एंड पार्टी के संगीत पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे।  श्रद्धालुओं ने झूमते गाते आरती की। आरती की शुरूआत भारती जैन परिवार ने की। जानकारी अनुसार अल सुबह से ही भक्त जन मंदिर जी की और जाते दिखाई देने लगते है हर कोई इस महाआराधना मे  सम्मलित होने को आतुर दिखाई देता है
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.