आचार्यश्री विद्यासागर महाराज तो चलते फिरते तीर्थ हैं, साक्षात भगवान के समान हैं : उमा भारती



नेमावर -गुरुवार शाम प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन करने पहुंची। उमा भारती ने आचार्यश्री से गंगा, गाे रक्षा, हथकरघा और कश्मीर में धारा 370 खत्म होने के विषय पर भी चर्चा की।
उमाभारती ने कहा वो राजनीति से इतर गंगा और गाे की सेवा करनी चाहती हैं। इन दोनों के लिए गंगोत्री से गंगासागर तक पैदल चलना चाहती हैं। आचार्यश्री ने कहा आज के समय जल प्रबंधन बहुत जरूरी है। गाे पालन की ओर सरकार के साथ-साथ आमजन को भी ध्यान देना चाहिए।
इस अवसर पर सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से   स्मृति चिन्ह और साहित्य देकर उमा भारती का अभिनंदन किया।
उमाभारती ने कहा आचार्यश्री तो चलते फिरते तीर्थ हैं, साक्षात भगवान के समान हैं। ऐसे ही सतपुरुषों के कारण दुनिया जीवित है और धरती टिकी हुई है।
       संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.